पाकिस्तान: पी.ओ.के. में लश्कर आतंकियों को जूते मारकर भगाया

इस्लामाबाद . पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। बच्चों को आतंकी बनाने की कोशिश करने वाले कई आतंकियों को स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर भगाया। इनमें लश्कर की शाखा जेकेयूएम का कमांडर रिजवान हनीफ भी है। लात घूंसों से पिटाई करने के बाद रिजवान जान बचाकर भागा। सूत्रों के मुताबिक रिजवान पीओके में युवाओं की भर्ती, हथियारों की तस्करी और भारत विरोधी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हनीफ जब हथियारबंद साथियों के साथ गांव में आया, तो पहले ग्रामीणों ने उससे सवाल-जवाब किए और फिर

उनकी पिटाई शुरू कर दी गई। आतंकी गतिविधियों को

बैन करेंगे: पीओके के एक नेता ने वीडियो जारी कर कहा है कि हनीफ को लोगों ने जूते से पीटकर भगा दिया। उन्होंने खुलासा किया है कि गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने अब एक सार्वजनिक ‘जिरगा’ (पंचायत) बुलाने की योजना बनाई है, जिसमें आतंकियों को किसी भी तरह के समर्थन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

Spread the word