पाम मॉल के वन नाइट क्लब पब में हुआ विवाद पहुंचा सड़क पर, युवक युवतियों ने जमकर काटा बवाल, अब आप भी देखें वीडियो न्यूज़-

कोरबा। शहर में पब कल्चर के बढ़ते असर का ताजा उदाहरण बीती रात देखने को मिला, जब पॉम मॉल स्थित एक पब में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। शराब के नशे में धुत युवकों और लड़कियों ने पहले क्लब के अंदर बवाल काटा, फिर सड़क पर भी हंगामा मचा दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पब के अंदर विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज और हाथापाई के बाद दोनों गुट बाहर निकल आए। सड़क पर भी मारपीट का सिलसिला जारी रहा। आसपास के लोगों ने जब पुलिस को सूचना दी, तो मौके पर पुलिस की टीम पहुंची।

हालांकि पुलिस की मौजूदगी में भी युवाओं का उग्र व्यवहार कम नहीं हुआ। दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने एक-दूसरे को गालियां दीं और देख लेने की धमकी दी। हंगामा कर रहे लोगों में दो लड़कियां भी शामिल थीं।

चश्मदीदों ने बताया कि स्कूटर सवार एक लड़की ने तो पुलिस अधिकारियों के साथ भी जमकर बहस की और रोकने पर हुज्जतबाजी करने लगी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद विवाद को शांत कराया, लेकिन देर रात तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

आपको बताते चलें कि पाम मॉल के वन नाइट क्लब पब में बड़ी संख्या में प्रतिदिन युवक युवतियों के जमावड़ा रहता है। यहां आये दिन इस तरह का विवाद और पब से लेकर सड़क तक मारपीट होता रहता है। अगर समय रहते इन घटनाओं पर काबू नहीं किया जाता तो किसी भी दिन कोई गंभीर और भयावह वारदात हो सकती है।

Spread the word