छत्तीसगढ़ का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल, आप भी देखिए…

रायपुर। छत्तीसगढ़ का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो युवतियां आपस में गंधर्व विवाह करती नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर आभाष होता है कि एक युवती ने दूसरी युवती की मांग में सिंदूर भरा है। इसके बाद दूसरी युवती, पहली युवती का पैर छूकर आशीर्वाद लेती है।
जानकारी के अनुसार यह वीडियो धमतरी जिले का है। दोनों युवती पड़ोसी हैं। पुरानी दोस्त हैं और एक दूसरे को बेहद प्यार करती हैं। उन्होंने इसी वजह से जीवन भर एक साथ रहने का निर्णय लिया है और गन्धर्व विवाह किया है।
युवतियों के वीडियो वायरल होने के बाद दोनों युवतियों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनके परिजन इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए कतई तैय्यार नहीं हैं। वे इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। उधर युवतियां भी अपने फैसले पर अडिग हैं।
आइये, आप भी देखिए वीडियो न्यूज़-
साभार- न्यूज़ टुडे छत्तीसगढ़
