लायंस क्लब कोरबा ने मनाया डॉक्टर्स डे, सी.ए.डे

कोरबा 1 जुलाई। लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2025 को लायंस स्कूल टी.पी. नगर कोरबा में डॉक्टर्स एवं सी.ए. डे कार्यक्रम के तहत डॉ. बी.बी. बोर्डे, डॉ. सरफराज खान, एवं सी.ए. नरेष अरोरा, सी.ए. श्रीमती मोनिका अग्रवाल जी का सॉल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों द्वारा सारगर्भित उद्बोधन दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन रोहित राजवाड़े ने किया। क्लब अध्यक्ष लायन रोहित राजवाड़े ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। भगवान के बाद डॉक्टर्स ही हैं, जो इंसानों को दूसरा जीवनदान देते हैं। डॉक्टर्स जरूरतमंद लोगों को ठीक करने, उन्हें स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कोविड महामारी के दौरान इनका योगदान किसी से छिपा नहीं है, लेकिन फिर भी कई बार हम इनको धन्यवाद कहना भूल जाते हैं। डॉक्टर्स डे हमें मौका देता है, डॉक्टर्स को उनके निःस्वार्थ काम के लिए थैंक्स कहने का।
कार्यक्रम में पीएमजेएफ लायन जयप्रकाष अगवाल, सचिव लायन रविषंकर सिंह, एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल (रीजन चेयरमेन), एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (ष्वेता), लायन नंदकिषोर अग्रवाल, लायन संतोष खरे, लायन मनमोहन यादव, अन्य लायन सदस्य, प्राचार्य श्री रमेष शर्मा एवं षिक्षक-षिक्षिकाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ायी।
