अभियान साथी के तहत जिला साथी इकाई का गठन पश्चात पहली बैठक हुई आयोजित

बेसहारा बच्चे के कानूनी हक से संबंधित हैं अभियान साथी
कोरबा 19 जून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार माननीय संतोष शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में कु. डिंपल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जिला न्यायालय परिसर ए.डी.आर. भवन के सभाकक्ष में अभियान साथी के तहत जिला साथी इकाई का गठन किये जाने के पश्चात प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा अभियान साथी के तहत जिले में ऐसे बच्चे जो बेसहारा है उनको पहचान कर उनके आधार कार्ड, नमांकन, कानूनी सहायता और जितने भी कल्याणकारी योजनाये है, उनसे उन्हें जोड़ने के लिए ऐसे बच्चों की पहचान कर सर्वे उपरांत चिन्हांकित किया जावे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने आमजन से यह भी अपील करी हैं कि अपने आसपास कोई ऐसे बच्चे मिलते है तो इसकी सूचना इस प्राधिकरण में दिया जावे, ताकि कोई भी बेसहारा बच्चा कानूनी हक एवं न्यायालय से वंचित न हो।
