September 10, 2026
News

गेवरा कोयला खदान में करेंट की चपेट में आने से ठेकाकर्मी की हुई मृत्यु

कोरबा 19 जून। कोरबा-पश्चिम क्षेत्र की गेवरा कोयला खदान में हीरालाल पिता खम्भन निवासी बिंझरी एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार 6.6 केबल में बेल्ट ढकने जाते समय करेंट आने की वजह से वह मूर्छित हो गया। चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सको ने निरीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के घटित होने पश्चात मजदूरों में बड़ा आक्रोश है। अन्य मजदूरों द्वारा इस घटना को ठेका कंपनी की बड़ी लापरवाही बताई जा रही है।