छत्तीसगढ़ में विद्यालयों के खुलने के समय में किया गया बदलाव, गर्मी के कारण नई समय सारणी की गयी जारी

कोरबा 15 जून। छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2025-26 का शुभारंभ 16 जून से होने जा रहा है। लेकिन भीषण गर्मी के कारण, शासकीय और निजी स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध जिले के स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है ।

गर्मी के कारण, विद्यालयो के खुलने का समय बदल दिया गया है। शासकीय विद्यालयो के लिए, एक पाली वाले विद्यालय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे, जबकि दो पाली वाले विद्यालय सुबह 7.30 से 11.30 और दोपहर 12 से 4 बजे तक खुलेंगे।

निजी विद्यालयो के लिए, प्ले ग्रुप सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से दोपहर 12.20 बजे तक खुलेंगे, जबकि नर्सरी से क्लास टू तक सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8.30 से दोपहर 12.20 बजे तक खुलेंगे। तीसरी से 12वीं तक के स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.40 बजे तक खुलेंगे और शनिवार को सुबह 7.30 से 11.00 बजे तक खुलेंगे। हालांकि, कुछ निजी स्कूलों का समय अलग-अलग भी हो सकता है। इसलिए, अभिभावकों को अपने बच्चों के विद्यालय के समय की जानकारी लेनी चाहिए।

Spread the word