Big breaking: यूनियन बैंक जगदलपुर में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी; आग बुझाने की कोशिश जारी

बस्तर। जिले मुख्यालय जगदलपुर के यूनियन बैंक में भीषण आग लग गई है। पूरा परिसर धुएं में समय नजर आ रहा है। आस पास के नागरिक और फायर बिग्रेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

घटना रात लगभग 11 बजे की है। आसपास के लोगों को आग लगने का आभास हुआ तो मौके पर ऑफर तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फायर बिग्रेड को सूचना दी और स्वयं भी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the word