संकल्प से सिद्धि अभियान : सीएम साय ने बताया पीएम मोदी का है छत्तीसगढ़ से गहरा नाता, प्रदेश पर बना हुआ है उनका आशीर्वाद, देखें लाईव वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ से पीएम मोदी का गहरा नाता है. संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने प्रदेश का चप्पा-चप्पा छान मारा होगा. आज भी उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे प्रदेश का विकास हुआ है. यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले ‘’संकल्प से सिद्धि’’ अभियान की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प से सिद्धि तक हमारे देश के पीएम के 11 साल पूरे होने पर हो रहा है. भारत सफलता के साथ उभर रहा है, जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. चाहे जम्मू-कश्मीर का मामला हो, महिला सशक्तिकरण की बात हो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित में कई फैसले लिए लिए हैं. मोदी की गारंटी पर जनता ने भरोसा किया, पीएम का आशीर्वाद मिल रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछली सरकार में लोगों का हक छीना गया, गरीबों का आवास नहीं बन पाया था. 13 दिसंबर को सरकार की शपथ और 14 दिसंबर को पहली कैबिनेट की बैठक में पीएम आवास को मंजूरी दिए. सुशासन तिहार के दौरान पता चला कि गांव में राज मिस्त्रियों की कमी हो गई है, क्योंकि इतने ज्यादा पीएम आवास स्वीकृत हो चुके हैं. किसानों से किया गया वादा निभाया जा रहा है. 2 साल का बकाया बोनस भी दिया गया. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर महीने उनके खाते में रकम पहुंच रही है।

विष्णु देव साय ने कहा कि 5 लाख 60 हजार भूमिहीन कृषकों को 10000 रुपए सालाना दिया जा रहा है. श्री राम लला दर्शन योजना, तीर्थ यात्रा योजना का काम हम लोग कर पा रहे हैं. मैं जनजातीय समाज का हूं, हमारा मान-सम्मान बढ़ा है. देश के सर्वोच्च स्थान पर राष्ट्रपति आदिवासी हैं, ये सौभाग्य का विषय है. विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग है, इसके लिए पीएम जनमन की शुरुआत प्रधानमंत्री ने की है. सड़क, बिजली, पानी सबकुछ अब पहुंचने लगा है. जनजातीय समाज के लोग भी आज खुश हैं. किसान सम्मान निधि भी दी जा रही है. देखें लाईव वीडियो

https://www.facebook.com/share/v/1Ar25Pqwt4

Spread the word