कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

राशनकार्ड के समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन

कोरबा 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय एवं विकासखंड स्तर पर सेवा सेतु कैंप का आयोजन खाद्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। कैंप में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड, राशन कार्ड की पात्रता और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित जानकारी दी जा रही है।

राशन कार्ड के लिए ऑन लाइन प्रक्र्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज के बारे में नागरिकों को बताया जा रहा है। 29 सितंबर को साकेत भवन नगर पालिक निगम कोरबा, कटघोरा के लैम्पस कार्यालय, 30 सितंबर को जनपद कार्यालय करतला एवं कोरबा जनपद के अंतर्गत भारत भवन भैंसमा में सेवा सेतु लगाया जायेगा।

……………..

सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता 29 सितंबर को

कोरबा, 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं की कड़ी में कोरबा विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 29 सितंबर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, पंप हाउस, कोरबा में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर चयनित विद्यार्थी भाषण और चित्रकला के माध्यम से अपने विचार एवं रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत करेंगे।

……………

पीएम गतिशक्ति पोर्टल के उपयोग पर जिला स्तरीय कार्यशाला 29 सितंबर को

कोरबा, 28 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के जीआईएस आधारित पोर्टल के प्रभावी और व्यावहारिक उपयोग के लिए 29 सितंबर, मंगलवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक के दौरान होगी।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

……………

परिवहन आरक्षक भर्ती: दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को एक और अवसर
5 अक्टूबर को रायपुर में होगा दस्तावेज सत्यापन
परिवहन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है बुलावा पत्र

कोरबा, 28 सितंबर 2026/ परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों एवं अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 250 अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड तथा दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। रायपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर), तेंदुआ में 2 एवं 3 सितंबर 2026 को आयोजित प्रक्रिया में 184 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 66 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परिवहन विभाग ने अनुपस्थित 66 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर देते हुए 5 अक्टूबर 2026 को दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मापदंड परीक्षण के लिए रायपुर बुलाया है। अभ्यर्थियों के बुलावा पत्र विभाग की वेबसाइट बहजतंदेचवतजण्हवअण्पद पर अपलोड कर दिए गए हैं।

………………

जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

कोरबा, 28 सितंबर 2026/ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष हेतु पात्र/अपात्र सूची प्रकाषन कर दिनांक 31.08.2026 को सायं 5ः00 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी। दावा आपत्ति निराकरण पष्चात् दावा अपत्ति निराकरण सूची एवं अनन्तिम मेरिट सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट ूूूणवतइंण्हवअण्पद मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। उक्त अनंतिम मेरिट सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में दिनांक 05.10.2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।

इसी तरह कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित किया गया था। विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं फार्मासिस्ट के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट ूूूणवतइंण्हवअण्पद में सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में दिनांक 09.10.2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जावेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जावेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 7587859800 पर संपर्क किया जा सकता है।

…………..

दिशा योजना के तहत निःशुल्क आवासीय नीट-जेईई कोचिंग की प्रावधिक मेरिट सूची जारी
अभ्यर्थी 3 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति

कोरबा, 28 सितंबर 2026/ डीएमएफटी कोरबा की पहल ‘दिशा’ के तहत जिले के विद्यार्थियों को नीट और जेईई प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्राप्त आवेदनों की जाँच के बाद प्रावधिक पात्रता एवं मेरिट सूची तैयार की गई है। सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट ूूूणवतइंण्हवअण्पद पर देखी जा सकती है।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योजना के लिए कक्षा 11वीं एवं उससे ऊपर के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कक्षा 11वीं के लिए आवेदक को कक्षा 10वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है। ड्रॉपर विद्यार्थियों के लिए कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक तथा वर्तमान वर्ष में नीट या जेईई की तैयारी के लिए ड्रॉप लिया होना आवश्यक है। आवेदक का कोरबा जिले का मूल निवासी होना भी अनिवार्य है। विद्यार्थियों का चयन पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा।

प्रकाशित सूची में विद्यार्थी का नाम, प्राप्तांक, पात्रता, श्रेणी, निवास, आवेदन संबंधी जानकारी या मेरिट निर्धारण को लेकर किसी आवेदक अथवा अभिभावक को आपत्ति हो, तो वे आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं अभिलेख सहित 3 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोरबा में लिखित दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। समय-सीमा में प्राप्त दावा-आपत्तियों की जाँच और निराकरण के बाद अंतिम पात्रता एवं मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 8305773677 पर संपर्क किया जा सकता है।

Spread the word