प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, पूर्व कांग्रेस विधायक के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया एफ. आई. आर.

बिलासपुर। कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादियों के द्वारा महिलाओं के सामने उनके निर्दोष पतियों का धर्म पूछ पूछ कर आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। जिस हमले के खिलाफ भारत की सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” चलाकर पाकिस्तानी आतंकी ठिकानें को निशाना बनाकर नेस्तनाबूद किया था। जिस “ऑपरेशन सिंदूर “ को लेकर जहां पूरे देश के लोग गर्व कर रहे है, वही अपने देश के ही कुछ नेता झूठी पब्लिसिटी पाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर को ले कर देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ फेसबुक में अभद्र टिप्पणी कर रहे है।
बिलासपुर जिले के सीपत के पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने अपने फेसबुक पोस्ट में “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर एक फेसबुक पोस्ट किया है। जिसे लेकर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज भी कर ली गई है।
सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने फेसबुक पर पीएम के खिलाफ अपशब्द लिख कर पोस्ट किया था। इस बात की जानकारी होने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह थाना सिविल लाइन पहुचे और पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

