विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पीएम श्री विद्यालय दीपका में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

एसईसीएल दीपका क्षेत्र का रहा महत्वपूर्ण सहयोग
कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के उपलक्ष्य में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय दीपका में एसईसीएल दीपका क्षेत्र के सहयोग से 1 जून 2025 को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित करना था।
सुश्री कीर्ति. के. जि (उप प्रबंधक, पर्यावरण) एवं श्री सनोज जोस (उप प्रबंधक, पर्यावरण) एस ई सी अल दीपका परियोजना के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया । मंच संचालन व्याख्याता श्रीमति नेहा स्वरूपके द्वारा किया गया। कीर्ति मैडम के द्वारा बच्चों को प्लास्टिक के उपयोग एवं दुष्प्रभाव को बहुत ही सुंदर ढंग से समझाया गया। सम्माननीय प्रधानाचार्य श्री मति आशालता कौशिक जी के द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बच्चों के द्वारा पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता एवं स्लोगन लेखन में उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। छात्रों ने सुंदर और संदेशपूर्ण पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत की।विद्यार्थियों ने प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं विषय पर शोधपूर्ण और प्रभावशाली निबंध प्रस्तुत किए, पर्यावरण संबंधी समस्याओं और उनके समाधान पर जोरदार भाषण दिए एवं प्रेरणादायक और प्रभावशाली स्लोगन तैयार किए।विद्यालय के स्काउट गाइड के बच्चे भी प्रतियोगिता में भाग लिए। यह कार्यक्रम छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थित सराहनीय रही जिसमें वरिष्ठ व्याख्याता श्री विनय कुमार , श्रीमती नेहा स्वरूप, रश्मि सोनी , स्वाती मिश्रा , भारती चंद्रा उपस्थित रहे।
