स्वामी आत्मानंद स्कूल दीपका में ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित, जहां बच्चे यादें बनाते हैं और यादें बच्चों को बनाती हैं

कोरबा। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम  विद्यालय दीपका में ग्रीष्म कालीन अवकाश में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में  विद्यार्थियों के कौशल विकास को बढ़ाने के साथ ही छात्र-छात्राओं के शारीरिक मानसिक विकास के लिए 13 मई से समर कैप के तहत विद्यालय में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सत्र का संचालन किया गया। कैंप 13 मई से प्रारंभ हो 22 मई तक सुचारू रूप से चला।बच्चों ने अलग – अलग गतिविधियां की और इस प्रकार उनका  रचनात्मक एवं सृजनात्मक विकास हो पाया। दिनांक  22/05/2025 दिन गुरुवार को प्राचार्या एवं संकुल नोडल अधिकारी श्रीमति आशालता कौशिक मैडम, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश शर्मा, शाला विकास  समिति के उपाध्यक्ष श्री  मनोज दुबे, मंडल अध्यक्ष श्री राजू प्रजापति एवं वरिष्ठ व्याख्याता श्री विनय कुमार  के कर कमलों   द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर समर कैंप प्रारंभ किया गया। मंच संचालन   व्याख्याता श्रीमती नेहा स्वरूप के द्वारा किया गया। कैंप में बच्चों को बुके बनाना, हैंड मेड चिप्स, कुरकुरे बनाना, कपड़े में तुरपाई करना एवं बच्चों द्वारा स्वयं रचित कविताओं को लिखने के माध्यम से लेखन कौशल की कला को विकसित करना एवं कुर्सी दौड़ आदि खेलो के माध्यम से बच्चों को खेलो के महत्व को बताया गया। विभिन्न गतिविधियों में जीते हुए प्रतिभागियों को  सम्माननीय अतिथिगणों एवं प्राचार्या के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इसी पुरस्कार की कड़ी में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र अर्जुन चंद्रा जो कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार में कलारी लॉन्ग स्टाफ फाइट इवेंट में गोल्ड  मेडल प्राप्त किए है, को बुके देकर एवं मेडल पहना कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की गई। शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश शर्मा के द्वारा बच्चों को समर कैंप की उपयोगिता को स्पष्ट रूप से समझाया गया। प्राचार्या श्रीमती आशा लता कौशिक की अध्यक्षता में 10  दिन के समर कैंप का आनंद पूर्वक समापन हो सका। विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थित सराहनीय रही, जिसमें वरिष्ठ व्याख्याता श्री विनय कुमार  अंग्रेजी माध्यम से श्रीमती नेहा स्वरूप, कुमारी अंजलि ध्रुव, कुमारी अंबिका कश्यप, श्री तेजस्वी रात्रे, श्री अमन सर, श्री  विकास राठौर, श्री विनय प्रताप, श्रीमती विनीता, श्रीमती बबीता राठौर उपस्थित रहे। बच्चों को हेल्दी पौष्टिक आहार नाश्ता का भी वितरण कराया गया। इसमें पीएमश्री अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के बच्चों ने जोर शोर से भाग लिए। इस समर कैंप का संचालन सफलता पूर्वक करने  में प्राचार्या मैडम एवं समस्त शिक्षकों का अतुलनीय योगदान सराहनीय है।

Spread the word