अमृत भारत स्टेशन योजना: 22 मई को डोगरगढ रेलवे स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ करेगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

राजनांदगांव। रेलवे मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना से डोगरगढ रेलवे स्टेशन को आधुनिकीकरण से जोडा है। अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत 22 मई 2025 को राजनांदगांव जिले के डोगरगढ के नए आधुनिक रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन करेगे।

रेल मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना से डोगरगढ रेलवे स्टेशन को आधुनिकीकरण से जोडा है। इस रेलवे स्टेशन को न सिर्फ यात्रा का ठिकाना बनाया है बल्कि इस इलाके की कला संस्कृति और पराम्परा को दर्शाया गया है ताकि यात्रीयो को एक अलग अनुभव मिल सके।राजनांदगांव रेलवे स्टेशन मास्टर आर के बर्मन ने बतायाकि डोगरगढ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना से अति आधुनिक रुप से विकसित किया गया है और यात्रीयो के सुविधा के लिए एक्सीलेटर लगाये है।वही प्रतिक्षा हाल मे यात्रीयो के बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। डोगरगढ रेलवे स्टेशन मे मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रज्ञा गिरी स्थित भगवान बौध्द की प्रतिमा को दर्शाया गया। इसी तरह एक नम्बर प्लेट फार्म को सुसज्जित किया गया है। उन्होने बताया कि 22 मई को देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी इसका वर्चुअल उद्घाटन करेगे।

पार्किंग अव्यवस्था से जूझ रहे इस स्टेशन पर अब बेहतर प्रवेश-निकास द्वार, चौड़ी सड़कें, दोपहिया पार्किंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की गई है। स्टेशन परिसर को हरियाली और सौंदर्यीकरण से सजाया गया है। इसे स्थानीय संस्कृति और विरासत का आकर्षक केंद्र बनाया गया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। आपको बता दे डोगरगढ को धर्म नगरी के नाम से जाना जाता है यहाँ पर गगनचुम्बी पहाडी पर मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर स्थापित है जहां प्रतिवर्ष क्वार और चैत्रनवरात्रि पर्व मे मेला लगता है जहाँ लाखो की संख्या मे श्रध्दालू पहुचते है नवरात्रि पर्व के दौरान यहां पर सभी एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेनो का स्टापेज किया जाता है ।

Spread the word