मां सर्वमंगला मंदिर में क्वांर नवरात्र की व्यापक तैयारी

कोरबा, 9 अक्टूबर। हसदेव नदी के तट पर स्थित मां सर्वमंगला देवी मंदिर में क्वांर नवरात्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर प्रबंधन द्वारा यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा उन्हें सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मंदिर का रंग-रोगन करने के साथ ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गई है। मंदिर में नवरात्रि पर्व पर हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित करवाते हैं। विदेशों से भी लोग अपना रसीद कटवाते हैं।
सर्वमंगला मंदिर के प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने बताया शारदीय क्वार नवरात्रि पर्व 11 अक्टूबर रविवार से प्रारंभ होगा, सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलन हेतु तैल्य ज्योति कलश 901/-रूपये एवं घृत ज्योति कलश हेतु 2100/- रूपये जमा कर रसीद लेवें। सर्वमनोकामना ज्योति कलश का हवन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, कपिलातर्पण, सजीयादान, ब्राहम्ण भोज, कन्या भोज 18 अक्टूबर 2026 रविवार को होगा। जवारा कलश विसर्जन, दिनांक 19.10.2026, सोमवार संध्या 5.00 बजे होगा।
माँ सर्वमंगला की मंगल आरती प्रतिदिन प्रातःकाल एवं संध्या 7.00 बजे होगी। माँ का भोग प्रसाद प्रतिदिन दोपहर 12.00 बजे होगा। 8माँ सर्वमंगला देवी का मंगल श्रृंगार प्रति सुबह 05.00 बजे होगी। प्रतिदिन भजन, कीर्तन एवं माता जसगीत अखंड रूप से चलता रहेगा। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि पर्व पर सुबह-शाम भंडारे का आयोजन रखा गया है। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर के पास दुकान लगाने के इच्छुक व्यापारीगण सादर आमंत्रित है
