पूर्व घोषित आतंकवादी से अमेरिकी राष्ट्रपति ने भेंट की व हाथ मिलाया

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्होंने एक पूर्व घोषित आतंकी नेता से सार्वजनिक रूप से मुलाकात की है.
उन्होंने सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की, जिन्हें पहले अबू मोहम्मद अल-जोलानी के नाम से जाना जाता था. वह कुख्यात आतंकी संगठन हयात तहरीर अल-शाम (HTS) का प्रमुख रह चुका है, जो कि अल-कायदा से जुड़ा था. इसे अमेरिका ने आतंकवादी संगठन घोषित किया था.
यह मुलाकात उस वक्त हुई जब अमेरिका ने सीरिया पर वर्षों पुराने प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की. यह सब इसलिए संभव हो पाया क्योंकि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रंप से ऐसा करने की अपील की थी.
ट्रंप ने मुलाकात के दौरान अहमद अल-शरा के बारे में कहा कि वह एक युवा, आकर्षक, सख्त व्यक्ति है. इस तरह से उन्होंने सार्वजनिक तौर पर पूर्व आतंकी का समर्थन किया. इससे पहले ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा की थी.
