प्रधानमंत्री ग्राम सडक में दौड़ रहे भारी वाहन

कोरबा 08 मई। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत बनी तरदा से भिलाईबाजार तक की सड़क पर इन दिनों भारी वाहनों को लापरवाह चालकों द्वारा दौड़ाया जा रहा है। यह सडक ग्रामीण संपर्क और आवागमन के लिए बनाई गई थी, लेकिन अब यह भारी वाहनों का मुख्य मार्ग बनता जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप लगाते हुए कहना है कि सडक की क्षमता से अधिक वजन वाले वाहनों के चलने से सडक पर गड्ढे बन गए हैं और कई स्थानों पर दरारें भी पड़ गई हैं। साथ ही इन वाहनों की तेज रफ्तार से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करी है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए या फिर इसके लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया जाए। अगर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। भारी वाहनों के उक्त मार्ग पर लगातार दौडने से सडक पूरी तरह जर्जर हो जाएगी, इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं सडक मरम्मत में शासन को अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ेगी।

Spread the word