दीपका क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का हुआ स्वागत

फल से तौलकर किया गया सम्मान

कोरबा 29 अपै्रल। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के दीपका आगमन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका द्वारा बजरंग चौक दीपका में भव्य स्वागत किया गया। आयोजित समारोह में उन्हें फल से तौलकर उनका सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, कोरबा भाजपा जिला प्रभारी गोपाल साहू भी शामिल हुए। साथ ही कार्यक्रम में सानिध्य सोलंकी, मुकेश जायसवाल, आनंद चौकसे, सूर्य प्रकाश शर्मा, युवा मोर्चा दीपका अध्यक्ष सुजीत सिंह, मनोज दुबे, राजू प्रजापति, ज्योति तिवारी, धर्म तिवारी तथा अनूप यादव सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Spread the word