कोरबा मेडिकल कॉलेज में फेस रीडिंग से लगेगा अटेंडेंस

थंब सिस्टम में गड़बड़ी के बाद की जा रही नई व्यवस्था
कोरबा 25 अपै्रल। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब कर्मचारियों की अटेंडेंस फेस रीडिंग तकनीक से होगी। डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति दर्ज करने के लिए ये नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे पहचान की सटीकता बढ़ेगी और उपस्थिति में होने वाली गड़बड़ी पर रोक लगेगी। पहले थंब इम्प्रेशन से अटेंडेंस लगता था लेकिन अब जल्द ही फेस रीडिंग मशीन खरीदकर कॉलेज में लगाई जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के डीन कमल किशोर सहारे ने बताया कि पहले थंब इम्प्रेशन से उपस्थिति दर्ज की जाती थी। इसमें कई तरह की शिकायतें सामने आ रही थीं। नेशनल मेडिकल काउंसिल की गाइडलाइन के अनुसार यह नई व्यवस्था शुरू की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर कोरबा को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली थी। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है। नकटीखार क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। इससे आसपास के जिलों के मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
