दर्री में हुई डकैती का हुआ खुलासा, मोटर साइकिल एवं मोबाइल फोन बरामद

कोरबा 24 अपै्रल। प्रार्थी विकास कुमार झा द्वारा 15 अप्रैल को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 14 अप्रैल को रात्रि 10.30 बजे जब वे एनटीपीसी प्लांट के मेस से खाना खाकर अपनी मोटरसाइकिल से साडा कॉलोनी जा रहे थे, तभी के.सी. जैन मार्ग, केन्दईखार के पास अज्ञात व्यक्तियों ने डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया तथा उनके पास से मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल को जबरन छीनकर फरार हो गए। उक्त कथन पश्चात प्रकरण में थाना दर्री में अपराध क्रमांक 91ध्2025 धारा 309(6), 310(2) ठछै के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच में पाया गया कि विकास कुमार झा जब साडा कॉलोनी लौट रहे थे, तब दो मोटरसाइकिलों पर सवार एक विधि से संघर्षरत बालक सहित पाँच आरोपियों ने उन्हें रोककर लाठी से प्रहार किया और डरा-धमका कर उनकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जबरन छीन लिए।

कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर, सायबर सेल प्रभारी रविन्द्र कुमार मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्रीविमल कुमार पाठक के निर्देशन में, थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक ललित चंद्रा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम घटना की पतासाजी मे लग गई। टीम द्वारा की गई पतासाजी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रगतिनगर दर्री में दबिश दी गई, जिसमें चार कथित आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया।

पूछताछ में उनके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर डकैती में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा डकैती कारित कर लूटी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन बरामद कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया। आगे की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इन आरोपियों के खिलाफ पूर्व से भी अपराध पंजीबद्ध है। एक फरार आरोपी के घर से एक पैशन प्रो मोटरसायकल एवं एक हीरो होंडा मोटरसायकल बरामद की गई, जो क्रमशरू बालको थाना एवं बाकीमोगरा थाना में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित है।

इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय सोनवानी, सउनि संतोष तांडी, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा, आरक्षक आलोक टोप्पो, प्रशांत सिंह, सतीश मरकाम, सरोज साहू, अशोक चौहान एवं उमेश खूंटे की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

Spread the word