चीनी विदेश मंत्री वांग ने जापान को परमाणु हमले की धमकी दी

बीजिंग / टोक्यो. टैरिफ को लेकर अमरीका से बढ़ते तनाव के बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अब जापान को परमाणु हमले की धमकी दे दी है, अगर जापान किसी भी तरह से ताइवान मामले में हस्तक्षेप करता है।

यी ने कहा कि एशिया किसी भी तरह से महाशक्तियों के बीच संघर्ष का अखाड़ा नहीं है, लेकिन ताइवान नीति में जापान के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेंगे। चीनी विदेश मंत्री ने दूसरे विश्व युद्ध में जापान पर परमाणु हमले का जिक्र करते हुए कहा कि ताइवान मामले में दखल दिए जाने पर उस दौर की कड़वी यादें ताजा हो जाएंगी। इतना ही नहीं, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने सोशल मीडिया पर अपने वेरिफाइड एकाउंट से एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि यदि ताइवान पर जापान हस्तक्षेप करता है तो चीन परमाणु हमले सहित फुल स्केल युद्ध शुरू कर देगा और तब तक करता रहेगा जब तक कि जापान आत्मसमर्पण नहीं कर देता।

जापान ने कहा था, करना चाहिए ताइवान की मदद

चीन की यह धमकी दो हफ्ते पहले जापानी उप प्रधान मंत्री तारो असो की उस टिप्पणी के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि जापान को ताइवान की रक्षा करनी चाहिए। असो ने कहा था कि यदि कोई बड़ी घटना ताइवान पर होती है, तो यह जापान के अस्तित्व पर भी खतरा होगा। ऐसे में जापान-अमरीका को रक्षा करनी होगा।

अमरीका, यूरोप, जापान ने बढ़ाई युद्धपोतों की संख्या…

चीन के इस आक्रामक रवैये के बीच अमरीका, यूरोप और जापान ने दक्षिण चीन सागर में अपने युद्ध पोतों की संख्या बढ़ा दी है। गौरतलब है कि हाइड्रोकार्बन से समृद्ध इस 36 लाख वर्ग किमी इलाके में चीन पूर्ण दावा करता है, जबकि वियतनाम, मलेशिया, फिलीपींस, ताइवान और बुनेई भी अपना दावा करते हैं।

Spread the word