ब्रेकिंग: आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 15 ठिकानों पर ईडी का छापा

रायपुर 10 मार्च। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पुत्र चैतन्य बघेल के 15 ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापा मारा है।
सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन काल में हुए 2000 करोड रुपए के शराब घोटाले के सिलसिले में की गई है। यह भी बताया जा रहा है कि शराब के साथ कोयला और महादेव सट्टा एप का भी इस छापा से सम्बंध हो सकता है।
बताया जा रहा है कि ED की टीम ने चार गाड़ियों में उनके भिलाई पदुमनगर स्थित आवास पर दबिश दी है। बता दें कि भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई नेता लंबे समय से ED के राडार में है और कई स्थानों पर छापेमार की कार्रवाई लगातार जारी है।
बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने चैतन्य बघेल के साथ साथ भूपेश बघेल के घर पर भी दबिश दी है। यहां भी अधिकारियों की दो पहुंची हुई है और कार्रवाई कर रही है।
हालांकि अभी इस बात का अधिकृत रूप से खुलासा नहीं हो पाया है कि ईडी ने किन मामलों को लेकर दबिश दी है। लेकिन आपको बता दें कि शराब, कोयला और महादेव सट्टा सहित कई अन्य मामलों को लेकर कई कांग्रेस नेताओं के घर पर ईडी छापेमार कार्रवाई कर रही है। आपको यह भी बता दें कि महादेव सट्टा और कोयला घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था।
