पाली जंगल में अधजली महिला की हत्या का हुआ खुलासा.. प्रेमी शिक्षक निकला हत्यारा

ड्राईवर के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

कोरबा 06 मार्च. दिनांक 03/03/2025 को प्रार्थी परदेशी दास (पिता – अर्जुन दास, उम्र – 60 वर्ष) निवासी बगदरा, थाना पाली ने सूचना दी कि वह अपने पुत्र के साथ लकड़ी लेने गिधराईलमाड़ा पहाड़ किनारे गया था, जहां एक अज्ञात महिला (उम्र 20-30 वर्ष) का अधजला शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग क्रमांक – 19/2025 धारा 194 BNS दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मृतका की पहचान शशिकला पुलस्त, निवासी ग्राम लाद, थाना कोरबी के रूप में हुई। मृतका के भाई अशोक ने शव के अवशेषों में पहनी गई अंगूठी और ब्रेसलेट से उसकी पहचान की। पूछताछ में पता चला कि शशिकला वर्ष 2018 से हाई स्कूल शिक्षक आरोपी मिलन दास महंत के साथ रह रही थी।

हत्या की साजिश एवं वारदात

मृतका शशिकला आरोपी मिलन दास से लगातार पैसों की मांग कर रही थी, जिससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या की साजिश रची। दिनांक 28/02/2025 की रात करीब 11-12 बजे आरोपी मिलन दास और उसके ड्राइवर सावन यादव ने मिलकर गमछे से गला घोंटकर शशिकला की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए स्कॉर्पियो वाहन (CG 12 AG 9226) में डालकर बगदरा जंगल ले गए और पेट्रोल डालकर जला दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी

मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने नंदलाल होटल, पाली के पास घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उनके बताए अनुसार, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को गवाहों की उपस्थिति में जप्त किया गया। अपराध क्रमांक – 71/2025 पर धारा – 103(1), 238 3(5) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना करते हुए वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक – CG 12 AG 9226) को जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपीगण मिलन दास महंत पिता कपिल दास, 46 वर्ष व सावन यादव पिता मेलराम यादव 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम रंगोले, थाना पाली को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया।

प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी पाली si विनोद कुमार सिंह, सहायक उपनिरीक्षक समेदास खांडेकर, प्रधान आरक्षक हीरावन सिंह सरूते, अमित यादव आरक्षक विवेक तिर्की, अनिल कुर्रे, परमालाल मांझवार शामिल रहे।

Spread the word