नगरी निकाय चुनावः 6 निकायों में 425 पोलिंग बूथ, इनमें से सिर्फ 154 ही सामान्य श्रेणी में शामिल

232 संवेदनशील और 39 अति संवेदनशील, 1 हजार जवान करेंगे सुरक्षा

कोरबा 08 फरवरी। नगरी निकाय चुनाव के लिए कोरबा जिले के 6 निकायों में 11 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जहां मतदान दलों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है वही सभी 425 पोलिंग बूथ पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से आवश्यक तैयारी कराई जा रही हैं। पुलिस के अलावा स्पेशल पुलिस ऑफिसर समेत छत्तीसगढ़ होमगार्ड व फॉरेस्ट कमी भी सुरक्षा के काम में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

निकाय चुनाव के संबंध में लगातार स्थानीय निर्वाचन विभाग की गाइडलाइन के बारे में संबंधित को अवगत कारण जाता रहा है। कोरबा जिले में एक नगर निगम, तीन नगर पालिका परिषद और दो नगर पंचायत जैसी संस्थाएं काम कर रही हैं। इन संस्थाओं के लिए अगले 5 वर्ष के लिए नए जनप्रतिनिधि चुने जाने हैं। पिछले महीने नामांकन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार शुरू किया और जन-जन तक पहुंच बनाने में रुचि ली। अब प्रत्याशियों की अग्नि परीक्षा के दिन काफी नजदीक है। मतदान संपन्न कराने की जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस के कंधों पर है और इसलिए उसकी ओर से पर्याप्त प्रबंध जिले के शहरी क्षेत्र में कराए जा रहे हैं। पूरा फोकस इसी बात पर है कि चुनाव शांतिपूर्वक और बिना किसी विघ्न बाधा के संपन्न हो।

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के सभी नगरी निकायों में मतदाताओं को अपना वोट देने के लिए कुल 425 मतदान केदो की व्यवस्था कराई गई है। इनमें से कुल 154 ममतदान केन्द्र ही सामान्य श्रेणी में है। मतदान टीम और मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसे सभी मतदान केदो में जरूरी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई है। इनका निरीक्षण लगातार अधिकारियों की ओर से किया जा रहा है ताकि मतदान से पूर्व यहां से संबंधित सभी प्रकार की कर्मियों को दूर किया जा सके। बताया गया कि नगर पालिका निगम कोरबा के अंतर्गत 67 वार्ड में 297 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 83 सामान्य है जबकि 192 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। वहीं 22 अति संवेदनशील श्रेणी में है। नगर पालिका परिषद दीपिका में 30 मतदान केदो में से सामान्य13 सामान्य, 13 संवेदनशील और 4 अतिसंवेदनशील श्रेणी में है। कटघोरा नगर पालिका में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 21 है। यहां पर 11 केन्द्र सामान्य और 10 केन्द्र संवेदनशील है। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के 47 मतदान केन्द्रों में से 27 सामान्य है, जबकि 16 संवेदनशील और 4 अतिसंवेदनशील हैं। जबकि नगर पंचायत छूरीकला के 15 मतदान केन्द्रों में 7 सामान्य और 8 संवेदनशील हैं, जबकि नगर पंचायत छूरीकला के 15 बूथ मेें से 12 सामान्य और 3 संवेदनशील हैं। इस तरह जिले में कुल 32 मतदान केन्द्र संवेदनशील और 39 अतिसंवेदनशील हैं।

Spread the word