September 10, 2026
News

सतनामी समाज का परिचय सम्मेलन 02 फरवरी को रायपुर में

कोरबा 01 फरवरी। गुरु घासीदास साहित्य व संस्कृति अकादमी के तत्वावधान में रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में 2 फरवरी को सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का राष्ट्र स्तरीय परिचय सम्मेलन कार्यक्रम होगा।

इसमें नवयुगल के साथ-साथ समाज की विधवा, विधुर व वैध तलाकशुदा प्राप्त महिला-पुरुष भी भाग लेंगे। प्रदेश के अलावा अन्य प्रांत से समाज के नवयुगल प्रतिभागी अपने अभिभावकों के साथ मनपसंद जीवन साथी की तलाश में राजधानी पहुंच रहे हैं। पंजीयन के लिए कार्यक्रम स्थल पर सुबह 9 बजे से 3 अलग-अलग काउंटर खुले रहेंगे।