श्रद्वा महिला मण्डल द्वारा महिलाओं का नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

कोरबा, 29 अक्टूबर। श्रद्वा महिला मण्डल, एसईसीएल मुख्यालय की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आकृति महिला समिति, सेण्ट्ल वर्कशॉप सेण्ट्ल स्टोर्स, कोरबा की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी के नेतृत्व में 28 अक्टूबर को सीडब्ल्यू हाउस, कोरबा में ऑख जॉच शिविर का आयोजन किया गया।

एनसीएच गेवरा हास्पिटल के डॉ. रामलाल, ऑख रोग विशेषज्ञ एवं उनकी टीम के द्वारा परीक्षण की शिविर लगाई गई। शिविर में महिला ठेका श्रमिको एवं निर्धन महिलाओं सहित कुल 28 महिलाओं की आँख का जॉच कर उनकी आवश्यकतानुसार उन्हें अविलंब चश्मा भी वितरित किये जाने का जिम्मा समिति द्वारा ली गयी है। जॉच शिविर में उपस्थित महिलाओं को जॉच पश्चात् दोपहर का भोजन भी दिया गया । इस अवसर पर आकृति महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी, सचिव श्रीमती सीमा राव, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्रद्वा गुप्ता, श्रीमती प्रभाति पटुवा, श्रीमती पराशर, श्रीमती कुमार, लक्ष्मी प्रसाद एवं श्रीमती अर्चना दुबे आदि उपस्थित रहीं।

Spread the word