छुरीकला हनुमान मंदिर में अखंड हरिनाक संकीर्तन शुरू

कोरबा, 29 अक्टूबर। छुरीकला नगर के बाजारपारा में स्थापित हनुमान मंदिर जग मंगलधारी आश्रम में बुधवार 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक त्रिदिवसीय अखंड श्री राम नाम संकीर्तन की शुरुआत श्रीं लक्ष्मी नारायण मंदिर से भगवान श्रीराम लक्ष्मण सीता और हनुमान की शोभायात्रा राजपुरोहित पंडित सुनिल तिवारी, पंडित सुभाष जोशी के नेतृत्व में भजन मंडलियों के कीर्तन साथ निकाली गई।
पिछले चार वर्षों से लगातार आयोजित श्री राम नाम अखंड संकीर्तन का इस वर्ष भी हनुमान मंदिर संचालक टेकचंद अग्रवाल के द्वारा त्रिदिवसीय अंखड श्रीराम नाम संकीर्तन का आयोजन नगर के बारह पाठक एवं नगरवासियों कीर्तन मंडलीयों के सहयोग से तीन दिवसीय श्री राम नाम संकीर्तन का आयोजन 28 अक्टूबर को श्री राम भगवान की शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से कीर्तन मंडलियों के द्वारा भजन के साथ निकाली गई, शोभायात्रा बाजार पारा जग मंगलधारी श्री हनुमान आश्रम में समापन कर पंडितों द्वारा देवी देवताओं की आव्हान कर वेदी पूजन के साथ कीर्तन भजन की शुरुआत नगर के कीर्तन मंडलियों द्वारा किया गया। 31 अक्टूबर तक आयोजित श्री राम नाम संकीर्तन में शामिल होने कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। श्री राम नाम कीर्तन को लेकर नगर वासियों में भारी उत्साह है ।
