सेवा संकल्प अभियान में दिखी संवेदना की मिसालः कुष्ठ आश्रम पहुंचकर गोपाल मोदी ने बांटी खाद्य सामग्री व स्वच्छता किट

कोरबा 30 सितंबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सेवा और संवेदना की अनूठी पहल की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की गरिमामय उपस्थिति में एसईसीएल स्थित आश्रम पहुंचकर कुष्ठ पीडितों को खाद्य सामग्री एवं स्वच्छता किट का वितरण किया गया।
इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आश्रम का भ्रमण कर वहां रह रहे लोगों से संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस पहल का उद्देश्य आश्रमवासियों की जरूरतों को समझकर भविष्य में उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहयोग उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता और आमजन सेवा कार्यों से जुडकर समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहयोग पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर सेवा करना केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आत्मिक संतोष और मानवीय संवेदना से जुड़ा कार्य है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, सहयोग और आवश्यक सुविधाएं मिलें, यही सेवा संकल्प अभियान की भावना है। उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों एवं अन्य आश्रमवासियों के स्वस्थ, सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप भविष्य में भी सहयोग के प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, ज्योति वर्मा, धरम पाल सोलंकी, पवन सिन्हा, राखी तिवारी, चंचला राठौर, अयोध्या प्रसाद सोनी, तृप्ति सरकार, धन कुमारी गर्ग, सरिता महंत, दिनेश वैष्णव, सुशील गर्ग एवं गोपलाल राठिया सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
