निर्माण पर आपत्तिः अभद्र शब्द कहे सिख समुदाय पहुंचा कलेक्टर के पास

कोरबा 22 सितंबर। वार्ड क्रमांक-14 अमरैयापारा के अंतर्गत एक इलाके में कुलवंत कौर के परिवार द्वारा बनाए जा रहे मकान को लेकर कुछ लोगों को आपत्ति है। उसके साथ अभद्रता भी की गई। इस बारे में जब मानिकपुर पुलिस ने इन लोगों को चलता कर दिया तो सिख समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर कलेक्टोरेट पहुंचकर अपनी शिकायत की।
समुदाय की ओर से प्रशासन को बताया गया कि कुलवंत के अपने ही जमीन पर किए जा रहे निर्माण को अवैध बताकर जातिगत भेदभाव और कथित तौर पर खालिस्तानी कहा गया। यह अनुचित है। मामले में कलेक्टर ने शिकायतकर्ताओं को एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी, ताकि पूरे मामले की पुलिस के माध्यम से जांच हो सके और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।
शिकायतकर्ताओं ने एक बार फिर इस मामले में पुलिस के पास जाने की मानसिकता बनाई है। याद रहे एक दिन पहले इसी निर्माण केमसले को लेकर दूसरे पक्ष ने नगर निगम के सामने प्रदर्शन किया और आरोपों पर सफाई दी थी।
