रुक्मणी मंगल और रासलीला के प्रसंग ने भक्तों को किया भाव विभोर

कोरबा 20 सितंबर। स्नेह मिलन भवन प्रगति नगर दीपका में 14 से 20 सितंबर से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह, मथुरा गमन और रासलीला का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा प्रसंग के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाराती बनकर विवाह उत्सव में शामिल होकर भक्ति में झूमते नजर आए।

डेरोंरलिया-बिंदल परिवार दीपका चाकाबूड़ा की ओर से नंदकिशोर अग्रवाल के नेतृत्व में यह आयोजन पितृ मोक्षार्थ कराया जा रहा है। व्यासपीठ से रीवा से आए पंडित प्रभाकर पांडे महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। रुक्मणी विवाह प्रसंग के दौरान कथा स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी के विवाह उत्सव में सहभागिता की। आयोजन में नंदकिशोर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक प्रेमचंद पटेल, ज्योति नंद दुबे, संजय शर्मा, विजय पालीवाल, अभिषेक सिंह, डी.डी. अग्रवाल, अग्रवाल, नीलिमा बिंदल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Spread the word