रंगबेल के युवक ने ट्रेन में लगाई फांसी

कोरबा 31 जुलाई। कोरबा जिले के रंगबेल पड़निया निवासी 30 वर्षीय गोरावर सिंह पिता कुंजीलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव मध्यप्रदेश के बीना रेलवे स्टेशन पर मिला।

बताया गया कि 12354 पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिडकी की ग्रील पर उसने फांसी लगाई। जीआरपी के हवाले से बताया गया कि युवक भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और मौत के कारणों की जांच कर रही है। कोरबा में उसके परिजनों को इस बारे में अवगत कराया गया है।

Spread the word