हाथियों का दल पहुंच रहे धान के खेतों में, किसान परेशान

कोरबा 31 जुलाई। जिले के कोरबा एवं कटघोरा वनमंडल में बड़ी संख्या में सक्रिय हाथियों का दल धान की फसल लहलहाने के साथ अब खेतों में पहुंचना शुरू कर दिया है। जिससे किसान काफी परेशान हैं।

बीती रात कटघोरा वनमंडल के एतमानगर रेंज के पचरा क्षेत्र में विचरण कर रहे 10 हाथियों का दल जंगल से निकलकर खेतों में पहुंच गया और वहां लगे धान के रोपे को रौंदने के साथ चट भी कर दिया, जिससे ओमप्रकाश नामक ग्रामीण को नुकसान उठाना पड़ा है।
बताया जाता है कि हाथियों के दल के उत्पात से उक्त ग्रामीण के लगभग तीन एकड़ में लगे फसल प्रभावित हुआ है, जो बुरी तरह तहस-नहस हो गया है। पीडित ग्रामीण द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों द्वारा रात में किए गए नुकसानी का आंकलन करने जुट गया है। इधर कोरबा के करतला रेंज में मौजूद दंतैल हाथी ने चोरभट्ठी क्षेत्र में धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

Spread the word