संजय कुमार राय होंगे कोरबा जनपद के नए सीईओ

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के आदिवासी विकास विभाग द्वारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। कुल 33 अधिकारी इसमें प्रभावित हुए हैं। कोरबा जिले में दो अधिकारियों की पदस्थापना हुई है जबकि एक को सूरजपुर जिला भेजा गया है।

जारी आदेश के मुताबिक संजय कुमार राय कोरबा जनपद के नए सीईओ होंगे। केके श्रीवास को पाली का प्रभारी जनपद सीईओ पदस्थ किया गया है, वहीं भूपेंद्र कुमार सोनवानी पाली जनपद से सूरजपुर जनपद पंचायत भेजे गए हैं।

Spread the word