कर्ज से परेशान युवक ने लगाई फांसी, 3 दिन बाद मिला शव

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के बटरामपुर गांव में एक 22 वर्षीय युवक ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक शंकर कुमार ने नई बाइक की किस्त नहीं चुका पाने और कर्ज के दबाव में यह कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार, शंकर 17 जून को काम पर गया था और रात में घर लौटने के बाद बिना बताए कहीं चला गया। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
गुमशुदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन की, जिसके बाद बटरामपुर के एक खेत में परसा पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका उसका शव बरामद किया गया। लापता होने के तीन दिन बाद शुक्रवार सुबह शव मिला।
उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मोबाइल जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।
