जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की मिली अनुमति

रायपुर/बिलासपुर। रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के एक आपराधिक मामले में जेल में बंद छात्र को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने छात्र को NEET परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी है।

छात्र ने अपने वकील के माध्यम से अंतरिम जमानत की मांग करते हुए याचिका दायर की थी और परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी पेश किया था। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि छात्र को पुलिस कस्टडी में परीक्षा दिलाई जाए और परीक्षा के बाद उसे वापस जेल भेजा जाए। साथ ही जेल प्रशासन को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इधर, बिलासपुर जिले में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने 19 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने परीक्षार्थियों के लिए 24 घंटे की मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू की है, वहीं रेलवे ने भी छात्रों की सुविधा के लिए 10 ट्रेनों में 40 अतिरिक्त जनरल कोच लगाने और विशेष मेमू ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

Spread the word