जिले में डीएलएड परीक्षा संपन्न, मिले-जुले सवालों ने दी परीक्षार्थियों को राहत

कोरबा 04 जून। शिक्षण के क्षेत्र में भाग्य आजमाने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने आज डीएलएड परीक्षा दी। जिले में इसके लिए 12 केन्द्र बनाए गये थे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, तात्कालिक घटनाक्रम के साथ-साथ अन्य मुद्दों से संबंधित सवाल पूछे गए। इसके अलावा शिक्षण व तर्क शक्ति के सवालों को भी इसमें शामिल किया गया। औसतन ये सवाल परीक्षार्थियों की तैयारी के अनुरूप रहे और उन्होंने इसे राहत भरा कदम बताया।

व्यवसायिक परीक्षा मण्डल की ओर से यह परीक्षा आयोजित की गयी। शहरी क्षेत्र में अधिकांश केन्द्रों की व्यवस्था की गयी जिससे परीक्षार्थियों को आसान पहंुच और खोज के मामले में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। पिछली परीक्षाओं की तरह इस बार भी पर्याप्त समय पहले परीक्षार्थियों को निर्धारित केन्द्र में पहुंचने कहा गया। लेखन सामाग्री को छोड़ अन्य सभी चीजों को हटाया गया।

जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त नोडल ऑफिसर और आब्जर्वर की निगरानी में यह परीक्षा संपन्न कराई गयी। बताया गया कि दो चार दिन के भीतर मॉडल आंसर जारी कर अभ्यर्थियों को स्व आंकलन करने का मौका दिया जाएगा।

Spread the word