ट्रिपल इंजन की सरकार, गैर जिम्मेदार – विजय पारख

“जिले में सड़क, शिक्षा, चिकित्सा,पेयजल गुणवत्ता हीन”

बालोद. शिवसेना नेता विजय पारख ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बालोद जिले सभी नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बैठी है फिर भी जिले वासियों को अपने प्राथमिक सड़क,बिजली,पानी, शिक्षा, चिकित्सा के गुणवत्तापूर्ण जरूरतों की पूर्ति नहीं हो रही है यह सरकार के  कुप्रबंधन का परिणाम है। विजय पारख ने बताया कि जिले की नव निर्मित नेशनल हाईवे, पीडब्ल्यूडी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कें गुणवत्ता हीन, टूटी फूटी, गड्ढों से भरी और अमानक स्तर , दुर्घटना जन्य है। दसवीं बारहवीं के बोर्ड परीक्षाओं में बालोद जिले का टॉप टेन सूची से बाहर होना शिक्षा के गिरते स्तर को दर्शाता है, शिक्षकों एवं विभाग के उच्चाधिकारियों का आपसी तालमेल ना होना विद्यार्थियों के भविष्य एवं आधुनिक शिक्षा पद्धति को नजरअंदाज करना साबित करता है। और ऐसे भी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्काउटस गाइड जंबूरी आयोजन विवाद ने जिले की स्वच्छ छवि को धूमिल किया है। जिले में तीन जलाशयों के विशाल जलराशि भंडार होने के बावजूद हर घर शुद्ध पेयजल नल जल योजना फेल होना शर्मनाक है, निकाय क्षेत्रों में तक वॉटर फिल्टर से शुद्ध पेयजल की सप्लाई ना होना समस्या गंभीर है। श्रीपारख ने कहा कि बालोद जिले में इन प्रमुख पार्टियों के बीच आपसी बंदरबांट जैसी स्थिति है जिससे शासन जिसका भी हो जनता के ,पर्यावरण के शोषण पर दोनों मिल बांटकर हक जताते हैं। नतीजा जिले में गौण खनिज संपदा ,जल संपदा,उन्नत फसल पैदावारी ,हरे भरे पर्यावरण और पर्यटन की अपार क्षमताओं,संभावनाओं के बावजूद जहां आम जन जीवन अस्त व्यस्त है वहीं नशाखोरी,कमीशनखोरी, जिला खनिज न्यास (डीएमएएफ) फंड के बेजा दोहन ने लोगों को ठगा सा महसूस करा रहा। शिवसेना पार्टी संगठन क्षेत्र के इन समस्याओं, विषमताओं के खिलाफ लगातार सरकार का ध्यानाकर्षण कर रही है। इससे लोग बाग जान समझ रहे हैं और शिवसेना से जुड़ रहे हैं जिले को तीसरी शक्ति चाहिए, शिवसेना का साथ चाहिए।शिवसेना नेता जयप्रकाश चंद्राकर, बलराम साहू, हेमंत शर्मा, हितेश भाई पटेल, ललित रावत श्रीमती ललिता देवांगन, प्रियंका साहू रोशन ढीमर, रामनारायण देवांगन, तोषण साहू, इलेश यादव, डेमन लाल साहू, दीनदयाल साहू, डीलेश देवांगन, तिलोक साहू, भोलेंद्र ठाकुर, हेमंत ठाकुर आदि जिला संगठन के विस्तार का कार्य कर रहे हैं।

Spread the word