डॉनल्ड ट्रंप को सोमवार को दिया ईरान का तीसरा प्रस्ताव भी नामंजूर

वाशिंगटन/तेहरान. अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को सोमवार को दिया ईरान का तीसरा प्रस्ताव भी नामंजूर कर दिया गया है। इसमें ईरान ने होर्मुज खोलने और अमरीकी नाकेबंदी हटाने की बात कही थी, लेकिन ट्रंप ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के मुद्दे पर अड़े हैं। जबकि ईरान इस पर दूसरे चरण में वार्ता चाहता है। इस बीच दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी भी जारी है।

ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान ने हमें सूचित किया है कि वे पतन की स्थिति में हैं। वे चाहते हैं कि हम जल्द से जल्द होर्मुज खोल दें क्योंकि वे अपने नेतृत्व की स्थिति का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। विदेश मंत्री मार्को रुवियों ने कहा कि ईरान होर्मुज को आर्थिक परमाणु हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। वहीं ईरानी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेजा तलाएई-निक ने कहा कि अमरीका स्वतंत्र देशों पर अपनी नीतियां न थोपे। उसे अपनी गलत मांगों को छोड़ना ही होगा।

तीसरी बार इस्लामाबाद पहुंचे अराघची…

ईरानी विदेशमंत्री अब्यास अराघची सोमवार रात अपनी रूस की यात्रा खत्म कर तीसरी बार इस्लामाबाद पहुंचे। पिछली दोनों बार की यात्रा के दौरान ईरान ने पाकिस्तानी मध्यस्थों के माध्यम से अमरीका को शांति वार्ता के बिंदुओं का दो बार प्रस्ताव भेजा था, जिन पर बात नहीं बनी।

Spread the word