राजा रघुवंशी हत्याकांड: बेवफा बीबी सोनम को मिली जमानत

शिलांग। मेघालय की राजधानी शिलांग में स्थित अदालत ने चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अहम फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी है। कई महीनों से जेल में बंद सोनम को चौथी जमानत याचिका पर राहत मिली है, जबकि इससे पहले उसकी तीन याचिकाएं खारिज हो चुकी थीं।इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने गहरा आक्रोश और निराशा जताई है।
कई महीनों से न्यायिक हिरासत में थी सोनम
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़े इस मामले में मंगलवार को शिलांग कोर्ट ने फैसला सुनाया।
मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने जमानत मिलने की पुष्टि की है।
सोनम पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप है और उसे इस केस की मुख्य आरोपी माना जा रहा है।
अन्य आरोपियों को पहले ही मिल चुकी है राहत
इस मामले में अन्य आरोपियों—लोकेंद्र सिंह तोमर, बलबीर अहिरवार और शिलॉम जेम्स—को पहले ही जमानत मिल चुकी है। हालांकि एक अन्य आरोपी अब भी न्यायिक हिरासत में है।
परिवार का कहना है कि यह फैसला उनके लिए बड़ा झटका है और वे आगे कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की कथित हत्या से जुड़ा है, जिसमें उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर साजिश का आरोप लगा था।
इस हाई-प्रोफाइल केस ने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं और जांच के दौरान कई अहम खुलासे सामने आए थे।
अब जमानत मिलने के बाद मामला एक नए मोड़ पर पहुंच गया है, लेकिन अंतिम फैसला ट्रायल और आगे की सुनवाई पर निर्भर करेगा।

Spread the word