छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: बुधवार 10.30 बजे तीन नए मंत्री लेंगे शपथ, ये दावेदार हुए मायूस

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: बुधवार 10.30 बजे तीन नए मंत्री लेंगे शपथ

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका कल सुबह 10:30 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलायेंगे।

दरअसल, सभी विधायकों को राजभवन से बुलावा आया है। कल सुबह 10:30 बजे सभी विधायक राजभवन जाएंगे। बीजेपी ने भी सभी विधायकों को पत्र भेजकर राजभवन बुलाया है।

भाजपा हल्के में चर्चा है कि राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत और गजेन्द्र यादव को शपथ दिलाने की तैयारी है।

इस खबर के बाद मंत्री पद के दावेदार वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, राजेश मुड़त, धर्मलाल कौशिक, रेणुका सिंह, लता उसेंडी, पुरंदर मिश्रा को मायूस होना पड़ गया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भी निराशा हाथ आई है, जो रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी को मंत्री मंडल में स्थान दिलाने का प्रयास कर रहे थे।

Spread the word