महाप्रबंधक कार्यालय में घुसकर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने किया एफआईआर

कोरबा 3 अगस्त। सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा, कुसमुंडा और दीपका में खदान से प्रभावित लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। उनके द्वारा लगातार आंदोलन भी किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में कुसमुंडा के महाप्रबंधक कार्यालय में घुसकर 25 से 30 महिलाओं ने फिर से बसाहट और रोजगार की मांग को लेकर हंगामा किया। कई घंटे तक महिलाएं महाप्रबंधक कार्यालय के भीतर बैठीं रहीं। स्थानीय प्रबंधन और पुलिस की घंटों चली समझाइश के बाद महिलाएं कार्यालय से निकलकर बाहर गई। इधर एसईसीएल के सुरक्षा विभाग ने कार्यालय में घुसकर हंगामा करने वाली महिलाओं पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कुसमुंडा थाना में केस दर्ज कराया है।
इसमें बताया कि बुधवार कुसमुंडा क्षेत्र के आसपास रहने वाली 25-30 महिलाएं अनाधिकृत रूप से महाप्रबंधक कार्यालय के अंदर घुस गई। कार्यालय के द्वार पर बैठ गईं। इससे कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों अपने कार्यस्थल पर आने जाने में परेशानी हुई। उन्होंने बैठने का कारण पूछने पर भूमि के बदले रोजगार की मांग बताया। प्रबंधन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इसके पहले भी महिलाओं ने कार्यालय में महिलाओं ने प्रदर्शन किया था।
