12 वें दौर की नीलामी में जिले के दो कोल ब्लॉक हुए नीलाम

कोरबा 3 अगस्त। कमर्सियल माइनिंग के लिए 12 वें दौर की नीलामी में जिले के दो कोल ब्लॉक नीलाम हुए हैं। दोनों कोल ब्लॉक को पाने आठ कंपनियों के बीच रेस लगी थी। जिसमें रजगांमार डिपसाइड फुलकडीह को मिवान स्टील्स लिमिटेड और रजगामार डिपसाइड देवनारा कोल ब्लॉक को टीएमसी मिनरल्स रिर्सोसेस प्राइवेट लिमिटेड ने हासिल किया है।

कोयला मंत्रालय ने 27 मार्च को वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला ब्लॉक नीलामी के 12वें दौर का शुभारंभ किया था। 28 से 31 जुलाई तक आयोजित अग्रिम नीलामियों में कुल सात कोयला ब्लॉकों की नीलामी की गई है। इनमें छत्तीसगढ़ के तीन कोल ब्लॉक सम्मिलित हैं। जिसमें दो 2 ब्लॉक कोरबा जिले के हैं। इन सात ब्लॉकों में लगभग 1,761.49 मिलियन टन का संयुक्त भूवैज्ञानिक भंडार है। इन ब्लॉकों की संचयी अधिकतम निर्धारित क्षमता (पीआरसी) 5.25 एमटीपीएस है। कोयला मंत्रालय ने कहा कि नीलामियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई और औसतन 26.70 प्रतिशत राजस्व हिस्सेदारी हासिल हुई। इन ब्लॉकों से लगभग 719.90 करोड़ रुपए का वार्षिक राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है। लगभग 787.50 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश आकर्षित होने और 7,098 रोजगार के अवसर सृजित होने की आशा है। छत्तीसगढ़ के तीन कोल 9 ब्लॉक में दो कोरबा व एक रायगढ़ जिले में स्थित है। न कोरबा जिले के रजगामार डिपसाइड देवनारा व ना रजगामार डिपसाइड साउथ ऑफ फुलकडीह भूमिगत य कोयला खदान के लिए 8 कंपनियों से 14 बोलियां ई मिली थीं। रजगामार डिपसाइड देवनारा खदान को की टीएमसी मिनरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड ने हासिल ह किया है। रजगामार डिपसाइड साउथ ऑफ । फुलकडीह माइंस मिवान स्टील्स लिमिटेड के हाथ लगी है।

देवनारा में 78.46 एमटी कोल भंडार
रजगामार डिपसाइड देवनारा में 78.464 मिलियन टन (एमटी) कोल रिजर्व है। पूर्व में इस खदान को एपीआई इस्पात एंड पॉवरटेक प्राइवेट लिमिटेड तथा सीजी स्पंज मैन्यूफैक्चर्स कंसोर्टियम कोलफील्ड्स लिमिटेड को आबंटित किया गया था। इसी तरह रजगामार डिपसाइड साउथ ऑफ फुलकडीह नाला में 61.697 मिलियन टन कोयला भंडार है। इस कोल ब्लॉक क्षेत्र में 89 फीसदी जंगल है। पूर्व में मोनेट इस्पात एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड व टॉपवर्थ स्टील प्राइवेट लिमिटेड को आबंटित किया गया था। दोनों खदानों की आबंटित कंपनियों के कोयला घोटाले में नाम आने के बाद आबंटन निरस्त कर दिया गया था।

Spread the word