September 10, 2026
News

CG BREAKING : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव के फॉलो वाहन से टकराई बाइक

घायलों में एक के चेहरे पर चोट आई दूसरे का पैर टूटा

कोंडागांव 30 जून. नेशनल हाईवे-30 पर थाना फरसगांव क्षेत्र के ग्राम चिचाड़ी के पास भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव के फॉलो वाहन से बाइक टकराई जिसमें लंजोड़ा निवासी जगदेव नेताम व विनोद नेताम घायल हुए हैं. घायलों को तत्काल फॉलो वाहन से फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया। हादसे में जगदेव नेताम के चेहरे पर चोट आई है और विनोद नेताम का पैर टूट गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव केशकाल एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में दुर्घटना घटी।