September 10, 2026
News

अवैध निर्माण की बाढ़, एजीएम ने रोक लगाने एसडीएम को लिखा पत्र

कोरबा 30 मार्च। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा अर्जित ग्राम बरपाली एवं गेवरा के सीमावर्दी क्षेत्रों में इन दिनों अवैध निर्माण काफी जोरो-शोरो से चल रहा है। जिसके चलते भविष्य में एसईसीएल प्रबंधन की परेशानी बढ़ सकती है। इसे देखते हुए एसईसीएल प्रबंधन ने एसडीएम कटघोरा को पत्र लिखकर दिनों दिन बढ़ रहे अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की है।

एसईसीएल कुसमुंडा के एजीएम द्वारा लिखे गए पत्र में बताया गया है कि कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा अधिग्रहित ग्राम बरपाली एवं गेवरा के सीमावर्दी क्षेत्र में अवैध निर्माण लोगों द्वारा काफी तेजी से किया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य खदान के कार्य क्षेत्र के समीप है। अतरू अवैध निर्माण पर यथा शीघ्र रोक लगाए जाने की आवश्यकता है अतरू कार्यवाही अपेक्षित है।