September 10, 2026
News

आईजी ने ली परेड की सलामी, समस्याएं भी सुनी

कोरबा 29 मार्च। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर संजीव शुक्ला एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को कोरबा पहुंचे। उन्होंने यहां रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद दरबार लगाया और मातहतों की समस्याएं सुनी। मौके पर समाधान भी किया गया।

गृह विभाग की व्यवस्था के अंतर्गत पुलिस के उच्च अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार में वार्षिक निरीक्षण करने का दायित्व मिला हुआ है इसके अंतर्गत परेड के अलावा आकस्मिक थाना चौकी पहुंचकर वहां का निरीक्षण करने के अलावा मैदानी स्तर से जुड़ी हुई समस्याओं को जानना भी होता है। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर संजीव शुक्ला कोरबा जिले के प्रवास पर शुक्रवार को पहुंचे। उनके कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर आवश्यक तैयारी पुलिस विभाग की ओर से की गई। रिजर्व पुलिस लाइन में आज सुबह आयोजित परेड में पुलिस बल शामिल हुआ। कई बिंदुओं पर आईजी डॉ शुक्ला ने परेड का निरीक्षण किया। उपस्थित सबोर्डिनेट यूनिफॉर्म के अलावा अन्य बिंदु का इंस्पेक्शन किया गया । कुछ मामलों में सराहना दी गई तो कुछ में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। परदेस इंस्पेक्शन के बाद आईजी ने यहां पर दरबार लगाया जिसमें कर्मचारियों से संवाद किया गया। उनकी कुछ समस्याएं यहां पर आई जिनका समाधान भी किया गया।