September 11, 2026
News

गांव चलो अभियान के तहत माखुरपानी के पहाड़ी कोरवा बस्ती में किया गया जनसंपर्क

कोरबा 11 फरवरी। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार गांव चलो कार्यक्रम के तहत 10 मार्च रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जावेद मेमन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के गढ़-उपरोड़ा मंडल के ग्राम गढ़कटरा व कोरवा बस्ती बाघमाड़ा में भेंट मुलाकात की गई। पहाड़ी कोरबा के ग्रामीण एवं स्थानीय ग्रामीणों महिलाओं को महतारी वंदना योजना के तहत सभी को बधाई दी। वहा मोदी सरकार की गारंटी एवं मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए जनसंपर्क किया गया।

इस दौरान भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद ताज सिद्धिकी, उपाध्यक्ष सैदर खान, जिला कार्यलय मंत्री तारिक हुसैन, अजगरबहार के पूर्व सरपंच लवभूषण प्रताप सिंह तंवर, माखुरपानी पंचायत के सरपंच बहोरन लाल मंझवार, रितेश गुप्ता, गढ़-उपरोड़ा मंडल मीडिया प्रभारी कृष्णादास महंत, प्यारेलाल कंवर, लिखन सिंह कंवर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।