September 10, 2026
News

डेढ़ किलो. गांजा के साथ आरोपी गिरफतार

कोरबा 29 फरवरी। जिले में मादक पदार्थ गांजा का कारोबार करने वालों पर लगाम कसने एवं प्रभावी कार्रवाई करने जिले के सभी थाना- चौकी प्रभारियों को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने निर्देश दिए हैं। इस बीच मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि बुधवारी बाजार कोरबा के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा में रखकर अवैध रुप से बिक्री कर रहा है।

इस पर चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक विनोद खांडे अपने सहयोगी सहायक उपनिरीक्षक महिपाल सिंह, आरक्षक देवनारायण कुर्रे के साथ मौके पर जाकर दबिश दी, तब मान सिंह सारथी 52 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार को अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा 1.500 किलोग्राम बिक्री करते हुए मिला। वैधानिक कार्रवाई उपरांत गांजा जब्त कर आरोपित के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।