छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की गोठान योजना को जारी रखेगी भाजपा की सरकार

भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने दी जानकारी
कोरबा 14 जनवरी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार अब नहीं रही। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है, लेकिन कांग्रेस सरकार की गोठान योजना पूर्ववत जारी रहेगी। इस आशय की बड़ी जानकारी भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए दी है।
आमतौर पर जब कहीं भी किसी पार्टी की सरकार बदलती है और विपक्षी दल की सरकार बन जाती है तो पिछली सरकार की सभी योजनाओं पर विराम लग जाता है लेकिन छत्तीसगढ़ में इसका एक अपवाद इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने नरवा, गरुआ, घुरवा, बाड़ी योजना बनाई थी। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में गोठानों का निर्माण कराया गया था। इन गोठानों में गांव के गौ-धन को दिन में रखा जाता था। एक समिति इसका संचालन करती थी। यहां गोबर और गौमूत्र का संग्रह किया जाता था। जैविक खाद बनाया जाता था। इससे समितियों को आय होती थी। साथ ही रोजगार सृजन होता था। पूर्व में भारतीय जनता पार्टी इस योजना में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाती थी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद समझा जा रहा था कि यह योजना बन्द कर दी जाएगी। लेकिन इस नहीं हो रहा है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बता दिया है कि यह योजना पूर्ववत संचालित होती रहेगी। एमजीआर उन्होंने यह भी कहा है कि गोठांन में अब भ्रष्टाचार नहीं होगा बल्कि वह लोगों के उत्थान के केन्द्र होगा।
केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की समीक्षा के लिए कोरबा आये केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए 1167 किलोमीटर लंबी सड़कों की स्वीकृति, प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत दी है। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में पूर्व में मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार पर भी चर्चा की गई है। इसके अलावे, विहान योजना के तहत महिलाओं की आमदनी प्रति माह 10 से 15 हजार रुपये कर लखपति दीदी बनाने पर चर्चा की गई।
