September 10, 2026
News

उरगा पुलिस द्वारा चेंकिग के दौरान 9000 हजार नग चुनावी साड़ी जप्त

कोरबा 30 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अवैध सामग्री एवम नगदी रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन दिये गये थे। जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, सीएसपी कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन एवम निरीक्षक युवराज तिवारी प्रभारी थाना उरगा के नेतृत्व में आज दिनांक 30.10.2023 को वाहन चेकिंग के दौरान उच्चभित्ति बैरियर के सामने ट्रक क्रमांक CG 04 MM 1895 को रोककर चेक करने पर 9000 नग साड़ी भरा होना पाया गया।

साड़ियों के संबंध में चालक से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उक्त साड़ियाँ चुनाव में बाटने लाए जाने के संदेह पर उक्त साड़ियाँ कीमती लगभग 22,50,000/- (बाईस लाख पचास हजार रुपये) को मय वाहन धारा 102 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में उनि नवल साव,प्रधान आरक्षक सुनील पांडे,आरक्षक वीरेंद्र अनंत शामिल रहे।