
स्थानीय कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित
कोरबा 13 अगस्त। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 14 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रात: 11 बजे सक्ती से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर ग्राम कनकी में 01 बजे श्री महंत का आगमन होगा।
दोपहर 01:30 बजे वे कनकी से कोरबा के लिए प्रस्थान कर 02 बजे कोरबा पहुंचेंगे। 02 बजे से स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 03:30 बजे कोरबा चिरमिरी के लिए प्रस्थान करेंगे।
